यह वेब स्टोरी आपको उन ८ फलों के बारे में रोचक जानकारी प्रदान करती है जिनका सेवन करते समय ज्यादातर लोग सब्जी ही मानते हैं। आइए उनमें से प्रत्येक को एक-एक करके जानते हैं।

ALL IMAGES CREDIT GOOGLE

१. टमाटर :  इसका उपयोग सलाद में और सब्जी बनने दोनों में किया जाता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। यह कब्ज और कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन है।

२. बैंगन :  बैंगन सब्जी नहीं बल्कि एक फल है। इसमें विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। यह कई तरह के पौषक तत्व से बना है। लौह तत्व से भरपूर बैगन हमारी शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है। 

३. भिंडी :  भिंडी शरीर में पाचन की शक्ति को बढ़ावा देती है। सब्जी से लेकर सूप और स्टू के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली भिंडी यानी लेडीज फिंगर या ओकरा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

४. ककड़ी (खीरा) :  ककड़ी का सलाद के रूप में बहुत उपयोग होता है। यह शरीर को हाईड्रेटेट रखने में मदद करती है और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में सहायक है।

५. करेला :  यह भी एक फल है लेकिन सभी इसका सब्जी के रूप में ही उपयोग करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपके शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं। यह डायबिटीज में भी लाभदायक है।

६. हरी मटर : मटर की सब्जी तो आपके बहुत खाई होगी लेकिन यह भी एक फल है। मटर के फूल से यह उत्पन्न होता है। इसका उपयोग दाल और सब्जी में किया जाता है। यह वजन घटाने में मदद करता है।

७. शिमला मिर्च :  शिमला मिर्च फ्लेवोनोइड्स सहित एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा सोर्स होते हैं ! शिमला मिर्च में कैलोरी न के बराबर होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है !

८. एवोकाडो :  एवोकाडो में पोटेशियम होता है जो दांतों की सड़न को रोक सकता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, मसूड़े की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है ! यह अन्य कई तरह के रोगों में लाभदायक है।